Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Jharkhand News: झारखंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन और दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे झारखंड में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सुबह 9 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की भी संभावना है. इसे देखते हुए समारोह स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है.

दुमका में राज्यपाल करेंगे ध्वजारोहण
राजधानी रांची के साथ उपराजधानी दुमका में भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन होगा. यहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. वहीं, झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो सुबह 9:30 बजे तिरंगा फहराएंगे. तीनों प्रमुख स्थानों पर समारोह को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं.

मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मोरहाबादी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं. मौसम को ध्यान में रखते हुए मैदान के आसपास शेड लगाए गए हैं. इससे बारिश या तेज धूप की स्थिति में कार्यक्रम में आने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी. समारोह स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं.

रांची में भारी वाहनों की एंट्री बंद
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. भारी वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नो-एंट्री लागू रहेगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. इससे समारोह के दौरान जाम की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !