Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Bhubaneswar Airport Drama: इंडिगो की उड़ान रद्द होने पर भड़की महिला, चेक-इन काउंटर पर की तोड़फोड़, FIR दर्ज

Bhubaneswar Airport Drama: भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार शाम को अचानक अफरातफरी मच गई. इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान रद्द होने की खबर मिलते ही एक महिला यात्री बुरी तरह भड़क गई. कोलकाता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई 7352 के कैंसिल होने से नाराज महिला की एयरपोर्ट स्टाफ के साथ जोरदार बहस हुई जो देखते ही देखते हिंसक मोड़ पर पहुंच गई.


कंप्यूटर और स्कैनर मशीन को पटककर तोड़ा
एयरपोर्ट अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब छह बजे जैसे ही उड़ान रद्द होने की घोषणा हुई, प्रस्थान हॉल में मौजूद महिला अपना आपा खो बैठी. गुस्से से तिलमिलाई महिला ने चेक इन काउंटर पर जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि महिला ने वहां लगे कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट जांच करने वाली मशीन को नीचे पटककर तोड़ डाला. शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस तोड़फोड़ में करीब 49 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

एयरफील्ड थाने में शिकायत दर्ज, महिला की हुई पहचान
घटना की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत एयरफील्ड पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी महिला का नाम मामोनी खरात बताया गया है. घटना के समय मौके पर सीआईएसएफ के जवान, इंडिगो एयरलाइंस और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया.

बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हवाई अड्डे पर हुए इस पूरे हंगामे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला यात्री को कर्मचारियों पर चिल्लाते और तीखी बहस करते हुए देखा जा सकता है. इंटरनेट पर लोग इस घटना को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


नुकसान की वसूली और सख्त कार्रवाई की मांग
एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस से आरोपी यात्री के खिलाफ कड़ा कानूनी एक्शन लेने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही तोड़े गए सामान के नुकसान की पूरी भरपाई भी महिला से कराने की मांग की गई है. फिलहाल एयरफील्ड थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !