Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

JMM Meeting Ranchi: केंद्र के नए खनिज कानून के खिलाफ आर-पार के मूड में JMM, 20 अगस्त को रांची में बुलाई बैठक

JMM Meeting Ranchi: केंद्र सरकार के नए खनिज कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब बड़ा राजनीतिक कदम उठाने की तैयारी में है. पार्टी ने 20 अगस्त को केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक बुलाई है. यह बैठक सुबह 10:30 बजे रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में होगी.

सभी जिलों के नेताओं को बुलावा
JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बैठक का आदेश जारी किया है. बैठक में केंद्रीय समिति के सदस्य, पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव, संयोजक प्रमुख और महानगर इकाइयों के पदाधिकारी शामिल होंगे. पार्टी ने सभी नेताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई है.

खनिज कानून पर होगी सबसे बड़ी चर्चा
बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र का खान और खनिज संशोधन कानून रहेगा. JMM का आरोप है कि यह कानून झारखंड के अधिकार और खनिज संपदा पर असर डाल सकता है. इसी मुद्दे पर पार्टी आंदोलन और राजनीतिक अभियान की रूपरेखा तय करेगी. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी. बूथ से जिला स्तर तक चल रहे पुनर्गठन की समीक्षा की जाएगी. जहां संगठन कमजोर है, वहां नई जिम्मेदारियां भी तय की जा सकती हैं.



क्यों अहम है 20 अगस्त?
खनिज कानून को लेकर राज्य में सियासी माहौल पहले से गरम है. ऐसे में JMM की यह बैठक आने वाले दिनों के आंदोलन और पार्टी की रणनीति तय करने वाली मानी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !