Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Seraikela News: सरायकेला-ईचागढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लेने पहुंचे CEO के. रवि कुमार

Seraikela: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शुक्रवार को सरायकेला और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई मतदान केंद्र क्षेत्रों में पहुंचकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण और सत्यापन कार्य की स्थिति देखी.

घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान के. रवि कुमार ने कई घरों में जाकर मतदाताओं से सीधे बातचीत की. उन्होंने लोगों से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने की अपील की. उन्होंने कहा कि सत्यापन के लिए घर पहुंचने वाले बीएलओ को सही जानकारी और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अपडेट करने में किसी तरह की परेशानी न हो.



किसी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को "होम-टू-रोल" अभियान के तहत प्रत्येक घर तक पहुंचने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए. उन्होंने "एक परिवार-एक मतदान केंद्र" व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया. उनके अनुसार, एक ही परिवार के सदस्यों के नाम संभव हो तो एक ही मतदान केंद्र की सूची में होने चाहिए. यदि परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों में दर्ज हैं, तो फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक सुधार कराया जा सकता है.

नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 से आवेदन
के. रवि कुमार ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. वहीं, यदि किसी व्यक्ति का नाम दूसरे राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है और वह झारखंड में रह रहा है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-8 और घोषणा पत्र के माध्यम से नाम स्थानांतरण कराया जा सकता है.



"एक भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटे"
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक समावेशी, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है. उन्होंने कहा, "एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटे और किसी विदेशी नागरिक का नाम सूची में शामिल न हो, यह सुनिश्चित करना है." निरीक्षण के दौरान खरसावां के ERO-सह-अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, सरायकेला के ERO-सह-SDO अभिनव प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !