Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Saraikela sports news: सरायकेला मे उपायुक्त ने किया सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी खेल भावना से खेलने की सलाह

 सरायकेला खरसावां के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में सरायकेला, खरसावां, कुचाई, गम्हरिया, राजनगर, ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड की बालक-बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं।

खरसावां : सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में सरायकेला, खरसावां, कुचाई, गम्हरिया, राजनगर, ईचागढ़, चांडिल, नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड की बालक-बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती खेल प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है। चाहे वह हॉकी हो, तीरंदाजी, शूटिंग या फुटबॉल—राज्य ने हमेशा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा स्वाभाविकता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ खेलना चाहिए, किसी दबाव में खेलना सफलता में बाधा बन सकता है।


जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यालयी छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य को संवारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम कर चुका है और यह पहचान खेल के माध्यम से और मजबूत होगी।

डीएसई कैलाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। खेल जीवन में टीम भावना, अनुशासन और व्यवहारिकता सिखाते हैं, जो व्यक्तित्व निर्माण में मददगार होते हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर, अंचल अधिकारी भोलानाथ महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिंह द्वारा किया गया l

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !