Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Jharkhand Mineral Bill: खनिज विधेयक को लेकर केंद्र पर भड़के झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी, बिल वापस न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Jharkhand Mineral Bill: झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी ने खनिज विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में है और खनिज से मिलने वाला राजस्व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

झारखंड के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का दावा
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि खनिज से मिलने वाले पैसे में कमी आने से राज्य की योजनाओं और खासकर महिलाओं के हित से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के अधिकारों के लिए झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा और पार्टी के सांसद इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।

बिल वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
झामुमो नेता ने कहा कि अगर केंद्र सरकार खनिज विधेयक वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर पार्टी हर मंच पर अपनी बात रखेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !