Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 17-18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है।आज रविवार, 16 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में भारी बारिश का भी अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

दक्षिणी जिलों में ज्यादा बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिणी और पश्चिमी झारखंड में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश के दौर तेज हो सकते हैं। हालांकि, राज्य के दूसरे जिलों में भी बादल और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

17 और 18 अगस्त को भारी बारिश का खतरा
IMD के अनुसार 15 से 21 अगस्त तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। 16 अगस्त को कई जगह बारिश होगी। वहीं, 17 और 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 19 अगस्त से बारिश की तीव्रता कुछ कम हो सकती है, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।

आंधी और वज्रपात से रहें सावधान
आज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने का खतरा भी है। ऐसे मौसम में खुले मैदान, खेत या पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली के खंभों और अन्य विद्युत उपकरणों से भी दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अगस्त को बारिश की गतिविधि कुछ कम रह सकती है, लेकिन कई जगह बादल और बारिश का दौर बना रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !