Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-03

Saraikela JMM protest: सरायकेला मे भोगनाडीह घटना के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, चंपई सोरेन का पुतला दहन

सरायकेला : भोगनाडीह में कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरायकेला के गैरेज चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपई सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


प्रदर्शन के दौरान झामुमो नेताओं ने चंपई सोरेन पर भोगनाडीह की घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और चंपई सोरेन की भूमिका संदिग्ध है और वे प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।


झामुमो नेताओं ने राज्य सरकार से अपील की कि इस गंभीर घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। प्रदर्शन में गणेश महाली, अमृत महतो, डाबा सोरेन, तपन साहू समेत कई झामुमो कार्यकर्ता शामिल रहे l 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !