Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Seraikela Football Tournament: कांड्रा में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, राहरगोड़ा की AKSSAM टीम बनी चैंपियन

Seraikela: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ स्थित पदमपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ. डिबा-किशुन मेमोरियल क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया.

फाइनल में राहरगोड़ा ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में AKSSAM राहरगोड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. वहीं, शिवांश स्पोर्टिंग की टीम उपविजेता रही. टूर्नामेंट को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मैदान में मौजूद रहे. खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर लगाया.

खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देता है: थाना प्रभारी
समापन समारोह में मुख्य अतिथि कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना विकसित करता है. उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशे और अपराध से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

जनप्रतिनिधियों ने किया था टूर्नामेंट का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, पूर्व प्रमुख रामदास टुडू, राम हांसदा और रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी ने किया था. समापन समारोह में क्लब सचिव दिकू किस्कू, सह-सचिव इन्द्रो मुर्मू और कोषाध्यक्ष बीरधान बास्के समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !