Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Ramgarh News: रामगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा डिजिटलाइजेशन, 17 अगस्त को टाउन हॉल में मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला

Ramgarh News: रामगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत 17 अगस्त को टाउन हॉल में मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला होगी. कार्यशाला का उद्देश्य जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल सिस्टम से जोड़ना है.


मरीजों को मिलेंगी आसान डिजिटल सुविधाएं

रविवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डिजिटल व्यवस्था से मरीजों को तेज और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर रहेगा. कार्यशाला में जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को ABDM से जोड़ने पर चर्चा होगी.


ABHA ID और डिजिटल रिपोर्ट पर जोर

कार्यशाला में हर पात्र व्यक्ति की ABHA ID बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा डिजिटल पर्ची, ऑनलाइन जांच रिपोर्ट और टेली-परामर्श जैसी सुविधाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों से समय पर कार्यशाला में पहुंचने की अपील की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !