Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Hazaribagh News: हजारीबाग में तालाब से मां और 9 माह की बच्ची का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh: हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. उरीमारी ओपी क्षेत्र के गरसुला पंचायत स्थित अम्बा टोला में रविवार को एक महिला और उसकी नौ माह की बच्ची के शव तालाब से मिले. मृतकों की पहचान 32 वर्षीय गुड़िया कच्छप और उसकी नौ माह की बेटी अन्या बेग के रूप में हुई है. दोनों के शव मिलने की खबर के बाद इलाके में मातम छा गया.

बाजार से लौटने पर घर में नहीं मिली पत्नी और बच्ची
मृतका के पति संजय उरांव के अनुसार, वह 15 अगस्त की दोपहर खरीदारी के लिए उरीमारी के शनिचरा बाजार गए थे. कुछ समय बाद जब वह घर लौटे, तो उनकी पत्नी और बच्ची घर पर नहीं थीं. उन्होंने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां दोनों की तलाश की. काफी खोजबीन के बाद भी मां-बेटी का पता नहीं चला.

तालाब में दिखे दोनों के शव
रविवार को ग्रामीणों की नजर घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित तालाब पर गई. वहां पानी में महिला और बच्ची के शव दिखाई दिए. तालाब के किनारे दोनों के कुछ गीले कपड़े और चप्पल भी मिले. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवार को दी. सूचना मिलते ही संजय उरांव मौके पर पहुंचे. इसके बाद दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद उरीमारी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव से महिला पुलिस अधिकारी को भी बुलाया गया.  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मां-बेटी की मौत तालाब में डूबने से हुई या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह है. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !