Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: मानगो पुल से सुवर्णरेखा में कूदे बुजुर्ग करतार सिंह का 3 दिन बाद भी पता नहीं, खोजबीन के लिए NDRF तैनात करने की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो पुल से सुवर्णरेखा नदी में कूदे 68 वर्षीय करतार सिंह का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है. करतार सिंह जेम्को के रहने वाले थे. परिजन लगातार उनके शव की तलाश कर रहे हैं.

जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मिला. कमेटी ने NDRF की टीम से नदी में खोज अभियान चलाने की मांग की. प्रधान भगवान सिंह, अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे.

स्थानीय गोताखोरों को नहीं मिली सफलता
कमेटी का कहना है कि स्थानीय गोताखोर कई दिनों से तलाश कर रहे हैं. इसके बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है. इससे परिवार गहरे सदमे और चिंता में है.



13 अगस्त को हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे करतार सिंह मानगो पुल पहुंचे थे. उन्होंने पहली बार नदी में छलांग लगाई, लेकिन दो लोगों ने उन्हें बचा लिया. कुछ देर बाद वह फिर पुल पर पहुंचे और दोबारा नदी में कूद गए. तब से उनका कोई सुराग नहीं मिला है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !