Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Ranchi News: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाने का कांग्रेस ने किया स्वागत, 21 हजार बीएलए-2 की मदद से छुटे नाम जुड़वाएगी पार्टी

Ranchi News: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा एक महीने बढ़ा दी गई है. इस फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इससे छूटे हुए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने का मौका मिलेगा.

44 लाख रिकॉर्ड पर जताई चिंता
कांग्रेस का कहना है कि शुरुआती ड्राफ्ट में करीब 44 लाख मतदाताओं का रिकॉर्ड अस्पष्ट या अनमैप्ड मिला था. पार्टी चाहती है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बाहर न रहे.

21 हजार एजेंट करेंगे मदद
शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस ने राज्यभर में करीब 21 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) तैनात किए हैं. ये एजेंट मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची की जांच करेंगे. साथ ही छूटे हुए लोगों का नाम जुड़वाने में मदद करेंगे.



कांग्रेस ने समयसीमा बढ़ाने की मांग चुनाव आयोग के सामने भी रखी थी. प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कई बार मुलाकात की थी.कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल राज्य में कोई चुनाव नहीं है. ऐसे में एक महीने का अतिरिक्त समय मतदाता सूची को अधिक सटीक बनाने में मदद करेगा. पार्टी अब इस अवधि में ज्यादा से ज्यादा योग्य मतदाताओं का नाम जुड़वाने पर जोर देगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !