Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Prashant Kishor Oath: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर 17 अगस्त को लेंगे विधायक पद की शपथ, बांकीपुर उपचुनाव जीतकर रचा था इतिहास

Prashant Kishor Oath: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार, 17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे. उनका शपथ ग्रहण सुबह 10:30 बजे होगा. बिहार विधानसभा ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

स्पीकर के कक्ष में होगा कार्यक्रम
फिलहाल विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है. इस वजह से शपथ सदन में नहीं, बल्कि स्पीकर प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में दिलाई जाएगी.

संविधान के अनुसार, शपथ लेने के बाद ही विधायक अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें वेतन, भत्ता और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. शपथ से पहले कोई निर्वाचित सदस्य सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकता.

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया था. बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है.

जन सुराज का पहला विधायक
यह जीत जन सुराज पार्टी के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है. पार्टी ने पहली बार बिहार विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. प्रशांत किशोर जन सुराज के पहले विधायक बन गए हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !