Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 14 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश का दौर फिर तेज होने वाला है। सोमवार, 17 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में खास सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है।

14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रांची मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। खूंटी, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और चतरा में भारी बारिश की चेतावनी है। इन जिलों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

गरज-चमक के साथ बारिश के आसार
बारिश के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मौसम सुहावना रह सकता है। हालांकि, मौसम कभी भी बदल सकता है। अचानक तेज बारिश के साथ गरज और वज्रपात हो सकता है।ऐसे में लोगों को खुले मैदान में जाने से बचने की सलाह दी गई है। पेड़ और बिजली के खंभों से भी दूरी बनाए रखना जरूरी है।

21 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का असर
झारखंड में 15 अगस्त से मानसून सक्रिय है। 16 अगस्त को भी कई इलाकों में बादल और बारिश देखने को मिली। अब 17 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। 18 और 19 अगस्त से बारिश थोड़ी कमजोर पड़ सकती है, लेकिन कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 20 अगस्त को कुछ जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। 21 अगस्त तक भी राज्य में बारिश का असर बना रह सकता है।

कई शहरों में आंधी-पानी की संभावना
रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर में भी बारिश के साथ आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !