JSSC CGL Controversy: JSSC-CGL परीक्षा विवाद को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इसके बावजूद सरकार परीक्षा रद्द करने से बच रही है.
JSSC अधिकारियों को हटाने की मांग
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो JSSC के प्रभारी चेयरमैन प्रशांत कुमार और सचिव सुधीर गुप्ता को तुरंत हटाया जाए. उन्होंने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की.
मरांडी ने JPSC मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि JPSC में इस्तीफा देने वाले ख्यांगते जेल गए, लेकिन JSSC मामले में नीरज सिन्हा पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई. उन्होंने सरकार से इस पर जवाब मांगा.
छात्रों को जवाब दे सरकार
बाबूलाल ने आरोप लगाया कि कुछ नाम वायरल हुए हैं, जिन पर घूस देकर नौकरी पाने के आरोप लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ FIR दर्ज हो.
CBI जांच की दोहराई मांग
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि JPSC और JSSC से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI को सौंपी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों को डराकर या आंदोलन में फूट डालकर यह आंदोलन खत्म नहीं होगा. सरकार को निष्पक्ष कार्रवाई करके अपना भरोसा साबित करना होगा.