Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Women Hockey Team: जूनियर नेशनल हॉकी में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, चंडीगढ़ को 6-0 से रौंदा, कप्तान रजनी बनीं “प्लेयर ऑफ द मैच”

Jharkhand Women Hockey Team: महाराष्ट्र के पुणे में चल रही 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की. 12 से 23 अगस्त तक आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में झारखंड ने हॉकी चंडीगढ़ को 6-0 से हरा दिया.


झारखंड की ओर से पुष्पा डांग ने दो गोल किए. एस्थर होरो, सरोज मुंडरी, जमुना कुमारी और संगीता कुमारी ने एक-एक गोल दागा.

खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

पूरे मुकाबले में झारखंड की टीम आक्रामक नजर आई. खिलाड़ियों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिला. शुरुआत से ही टीम ने चंडीगढ़ पर दबाव बनाए रखा और लगातार गोल के मौके बनाए. झारखंड ने शानदार खेल के दम पर मुकाबला आसानी से अपने नाम किया.

झारखंड की कप्तान रजनी केरकेट्टा ने भी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उनके शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


टीम में ये खिलाड़ी शामिल

झारखंड की टीम में गंगी बरला, सोनाली तिर्की, सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी, अनीषा कुल्लू, सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम और जमुना कुमारी शामिल हैं. टीम के कोच विकास पंत, सहायक कोच अभिषेक कुमार, मैनेजर दिव्या डुंगडुंग और फिजियो स्वीटी खातून हैं.

झारखंड की जीत पर हॉकी सिमडेगा, हॉकी झारखंड और खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी. साथ ही आगामी मुकाबलों के लिए टीम को शुभकामनाएं दी गईं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !