Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-08-17

West Singhbhum News: मंझारी में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई. हादसा नीचे टोला गांव के पास हुआ. मृतक की पहचान भागाबिला गांव निवासी सुंदरा बिरूवा के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है.


पैदल घर लौट रहे थे बुजुर्ग

जानकारी के मुताबिक, सुंदरा बिरूवा रविवार को नीचे टोला गांव गए थे. वहां से रात करीब 8 बजे वे पैदल अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बुजुर्ग को मंझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के अनुसार, बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बाइक चालक ताड़ापाई गांव का रहने वाला है, लेकिन अभी उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !