Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

MMDR Amendment 2026: MMDR संशोधन विधेयक पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार, कहा:- “भारी टैक्स से उद्योग कमजोर हुए”

MMDR Amendment 2026: केंद्र सरकार के MMDR संशोधन कानून को लेकर झारखंड की राजनीति तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में जरूरत से ज्यादा टैक्स और सेस लगाकर उद्योगों पर भारी बोझ डाला गया है.

ओडिशा और छत्तीसगढ़ से पिछड़ रहा राज्य
मरांडी ने कहा कि झारखंड में कोयला और लौह अयस्क पर कई बार सेस बढ़ाया गया. जबकि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं हुआ. इसी वजह से वहां नई खदानें खुलीं और औद्योगिक विकास तेजी से बढ़ा. उन्होंने दावा किया कि झारखंड इस दौड़ में पीछे रह गया है.

राज्यों के अधिकार छीनने के आरोप खारिज
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने दावा किया कि 2014-15 में राज्यों को खनिज राजस्व का 60.24% हिस्सा मिलता था. अब यह बढ़कर 88.53% हो गया है.



राजस्व बढ़ने का भी किया दावा
मरांडी के अनुसार, राज्यों को मिलने वाला कुल खनिज राजस्व 25,206 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !