Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Big News: 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते जेल भेजे गए, CID जांच में अब तक हुई कई गिरफ्तारियां

Jharkhand: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीआईडी की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एल खियांग्ते को अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया. सीआईडी ने पूर्व JPSC अध्यक्ष को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था. रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें अदालत में पेश किया. इसके बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

अभ्यर्थियों का आंदोलन भी जारी
14वीं JPSC मामले में सीआईडी की कार्रवाई जुलाई महीने से लगातार चल रही है. जांच के दौरान मामले से जुड़े कई लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है. अब तक करीब दो दर्जन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. जांच एजेंसी पूरे मामले में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है. परीक्षा की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. वहीं, सीआईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है. फिलहाल जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !