Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

JSSC CGL CID Investigation: JSSC-CGL परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन, चतरा के BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में

JSSC CGL CID Investigation: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) तेजनारायण पंडित को हिरासत में ले लिया. फिलहाल उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था. इसके बाद CID की विशेष टीम ने उन्हें अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की.

सूत्रों के मुताबिक, CID अधिकारी उनसे परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी, संदिग्ध लोगों से संपर्क और पूरे मामले में उनकी संभावित भूमिका को लेकर सवाल कर रहे हैं. जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है.



JSSC-CGL मामले में CID लगातार जांच का दायरा बढ़ा रही है. एजेंसी परीक्षा से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. तेजनारायण पंडित से पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !