Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi News: TDPL से जुड़ी छह परीक्षाएं जांच के घेरे में, रद्द होने का बढ़ा खतरा

Ranchi News: राज्य सरकार के हालिया फैसले के बाद उन सरकारी परीक्षाओं पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं, जिनमें परीक्षा एजेंसी TDPL की भूमिका रही है। ऐसी छह परीक्षाओं को लेकर अब जांच और संभावित कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है। इनमें JPSC की चार परीक्षाएं और JSSC की एक परीक्षा शामिल है।


TDPL से जुड़ी परीक्षाओं में JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अलावा संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023, सहायक वन संरक्षक ACF, फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर FRO और फूड सेफ्टी ऑफिसर FSO परीक्षा शामिल हैं। वहीं JSSC की महिला पर्यवेक्षिका CDPO परीक्षा भी जांच के दायरे में है।


संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में रिजल्ट प्रक्रिया में TDPL की भूमिका

संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 11वीं, 12वीं और 13वीं सिविल सेवा परीक्षा को शामिल किया गया था। परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन On Screen System के माध्यम से किया गया था। इसके बाद TDPL को रिजल्ट तैयार करने और इंटरव्यू से संबंधित प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रिजल्ट जारी किया गया। ACF, FRO और FSO परीक्षाओं के रिजल्ट तैयार करने में भी TDPL की भूमिका बताई गई है। अब इन परीक्षाओं को लेकर भी जांच की स्थिति पर नजर बनी हुई है।




CDPO परीक्षा में एक संस्थान के 18 अभ्यर्थियों के सफल होने का मामला

JSSC की महिला पर्यवेक्षिका CDPO परीक्षा भी जांच के घेरे में है। इस परीक्षा में एक ही संस्थान से जुड़े 18 अभ्यर्थियों के सफल होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सभी सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं। मामले में कुछ नियुक्तियों पर रोक भी लगाई गई है। अब जांच के बाद इन परीक्षाओं के संबंध में आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर अभ्यर्थियों और संबंधित विभागों की नजर बनी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !