Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

JPSC Exam Irregularities: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी उमेश कुमार ने दाखिल की जमानत याचिका

JPSC Exam Irregularities: JPSC परीक्षा में हुई कथित अनियमितता के मामले में जेल में बंद उमेश कुमार ने अब जमानत के लिए अदालत का रुख किया है. उन्होंने अपने वकील के जरिए रांची स्थित CID की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की है. CID ने उमेश कुमार, बुद्धेश्वर भगत और रमेश कुमार को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की गई थी. गिरफ्तारी के बाद से उमेश कुमार न्यायिक हिरासत में हैं.


जांच एजेंसी का आरोप है कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने JPSC परीक्षा के संचालन को प्रभावित करने की कोशिश की थी. इस मामले में CID ने JPSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. CID के अनुसार, इस केस में अब तक 20 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब उमेश कुमार ने जमानत याचिका के जरिए कोर्ट से राहत देने की मांग की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !