Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Chandil News: चांडिल के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

Chandil: दक्षिण पूर्वी रेलवे की कोयला लदी मालगाड़ी में सोमवार रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी सरडीहा से आसनसोल की ओर जा रही थी। कांड्रा के पास ट्रेन के एक हिस्से में कोयले से धुआं और आग दिखाई देने के बाद चालक ने तत्काल ट्रेन को चांडिल जंक्शन पहुंचाकर रोक दिया।

चांडिल स्टेशन पर रोकी गई मालगाड़ी
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे कांड्रा के पास मालगाड़ी की एक बोगी में लदे कोयले में आग दिखाई दी। स्थिति को देखते हुए चालक ने बिना देरी किए ट्रेन को चांडिल जंक्शन के ट्रैक नंबर-1 पर रोक दिया। ट्रेन रुकते ही रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। स्टेशन मास्टर ने तत्काल चांडिल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बोगी में लदे कोयले पर पानी का छिड़काव शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझाए जाने से इसे दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया गया।



कुछ देर प्रभावित रही ट्रेन परिचालन व्यवस्था
मालगाड़ी में आग लगने की सूचना के बाद चांडिल स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। आग बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद करीब एक घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही भी सामान्य हो गई।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मालगाड़ी में लदे कोयले में आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे स्तर पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चालक की समय पर कार्रवाई और चांडिल फायर ब्रिगेड की तत्परता से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !