Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-17

Jamshedpur Bagbera Water Crisis: बागबेड़ा में पानी के लिए हाहाकार, पंचायत प्रतिनिधियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Meta Description

जमशेदपुर के बागबेड़ा कीताडीह जिला परिषद क्षेत्र के आठों पंचायत इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आज जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार के आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायतों के मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्य शामिल हुए।

 
बैठक में बताया गया कि बागबेड़ा क्षेत्र ड्राई जोन में आता है और यहां फरवरी से ही भूजल स्तर काफी नीचे चला जाता है। इस संकट को देखते हुए डॉ. कविता परमार ने फरवरी माह में ही जमशेदपुर उपायुक्त से पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।
 
मार्च में उपायुक्त द्वारा जुस्को और तारापुर को बागबेड़ा क्षेत्र में जल आपूर्ति का आदेश भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद 10 अप्रैल से केवल 2500 लीटर के टैंकर से एक ही ट्रिप पानी दिया जा रहा है, जो क्षेत्र की जरूरत के मुकाबले बेहद नाकाफी है।
 
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि शनिवार, 19 अप्रैल तक सभी पानी प्वाइंट्स पर पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हुई, तो सोमवार, 21 अप्रैल को सभी पंचायत प्रतिनिधि कामकाज छोड़कर उपायुक्त कार्यालय में धरना देंगे।
 
बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि:
मुखिया उमा मुंडा, धनमुनी मार्डी, मायावती टुडू, राजकुमार गौड़, मनोज मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य राजू सिंह, झरना मिश्रा, गीतिका प्रसाद, उपमुखिया सुरेश निषाद, पूर्व उपमुखिया कुमोद यादव, वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार, समाजसेवी नीरज चौधरी, के. डी. मुंडा, नागेश प्रसाद समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !