Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: परसुडीह के शंकरपुर में कार सवार चोरों ने चुराईं चार बकरियां, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर में बकरी चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां चोरों ने बकरी चोरी करने के लिए लग्जरी कार का इस्तेमाल किया. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. शंकरपुर निवासी उमानाथ प्रमाणिक ने अपनी बकरियों को चारा खाने के लिए खुला छोड़ा था. उनकी चार बकरियां विद्यासागर पल्ली के पास एक सुनसान रास्ते पर चर रही थीं. इसी दौरान सुबह करीब 5:10 बजे सफेद रंग की एक कार वहां पहुंची.


कार से उतरकर बकरी को बनाया निशाना

CCTV फुटेज के अनुसार, कार को पीछे करते हुए गली के अंदर लाया गया. इसके बाद कार में बैठे एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला. वह बकरी को अपनी ओर बुलाने लगा. जैसे ही बकरी कार के पास पहुंची, व्यक्ति ने उसे उठाकर कार के अंदर रख लिया. इसके बाद कार वहां से निकल गई.


चार बकरियां चोरी होने का आरोप

बकरी मालिक के अनुसार, चोरी हुई चार बकरियों में सफेद, काली, लाल और काले-सफेद रंग की बकरियां शामिल हैं. बताया गया है कि इनमें तीन बकरियां बच्चे देने वाली थीं. घटना के बाद बकरी मालिक ने परसुडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है.


CCTV फुटेज से जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. फुटेज में कार का नंबर JH05EF 9924 दिखाई देने का दावा किया गया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी. पुलिस आरोपियों की पहचान और चोरी हुई बकरियों की बरामदगी के लिए जांच कर रही है. अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है और चोरी हुई बकरियां बरामद हो पाती हैं या नहीं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !