Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: मानगो के बाढ़ प्रभावित इलाकों का पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर में लगातार बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने से मानगो के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। दोनों ने श्याम नगर, कुंवर बस्ती, राम नगर और करीम सिटी कॉलेज के पीछे के इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

घरों में पानी घुसने से परेशानी
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई घरों में पानी पहुंच गया है। जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने राहत सामग्री, पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

राहत कार्य तेज करने का निर्देश
मेयर सुधा गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों और राहत टीम को प्रभावित इलाकों में काम तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत रेस्क्यू टीम और जरूरी सामान पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रभावित परिवारों की पहचान कर जरूरत के अनुसार सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश भी दिए। साथ ही सूखा राशन, पेयजल और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने को कहा।

स्वास्थ्य टीम को तैयार रखने का निर्देश
मेयर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी ध्यान देने को कहा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए मेडिकल टीम को तैयार रखने का निर्देश दिया गया।

लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी:- बन्ना गुप्ता
बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि इस समय लोगों की सुरक्षा और राहत सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। राहत कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात भी कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़ते पानी के बीच जोखिम न लें और जरूरत पड़ने पर प्रशासन की टीम का सहयोग करें।

स्थायी समाधान पर भी जोर
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। जलस्तर और जलजमाव वाले इलाकों की नियमित जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके साथ ही भविष्य में जलजमाव की समस्या को कम करने के लिए स्थायी समाधान पर भी काम किया जाएगा। दौरे के दौरान नगर निगम के अधिकारी, राहत एवं बचाव दल के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !