Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, विधायक सरयू राय ने लिया जायजा, रात में सतर्क रहने की अपील

Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विधायक सरयू राय ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से खासकर रात के समय सतर्क रहने की अपील की है।

कई इलाकों का लिया जायजा
सरयू राय ने कुंअर बस्ती, श्याम नगर, कदमा, सोनारी और मानगो के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की स्थिति और राहत व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से करीब दो मीटर और खरकई करीब पांच मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

राहत व्यवस्था पर जोर
सरयू राय ने उपायुक्त से प्रशासन, मानगो नगर निगम, जेएनएसी और टाटा यूआईएसएल की टीमों को अलर्ट रखने का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से स्कूलों और सामुदायिक भवनों में प्रभावित लोगों के रहने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से भी प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने की अपील की।

बिजली व्यवस्था पर भी नजर
सरयू राय ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर और बिजली लाइनों की जांच कराने का सुझाव दिया है। जरूरत पड़ने पर बिजली बंद करने के साथ वैकल्पिक रोशनी की व्यवस्था रखने की बात भी कही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !