Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Chandil Jhargram Railway Line: चांडिल से झाड़ग्राम तक नई रेल लाइन की राह आसान, फाइनल लोकेशन सर्वे को मिली मंजूरी

 Chandil Jhargram Railway Line: जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी पहल हुई है. चांडिल से झाड़ग्राम तक प्रस्तावित नई रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इस रेल परियोजना के तहत चांडिल से बोड़ाम, पटमदा, कटिन और बांदवान होते हुए झाड़ग्राम तक रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है.

127 किलोमीटर रेल लाइन का होगा सर्वे
रेलवे बोर्ड ने 13 अगस्त 2026 को सर्वे को लेकर पत्र जारी किया है. इसके मुताबिक प्रस्तावित रेल लाइन की लंबाई करीब 127 किलोमीटर होगी. फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए रेलवे की ओर से 3.81 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. सर्वे के बाद रेल लाइन के लिए जमीन और संभावित मार्ग को लेकर आगे की प्रक्रिया तय होगी.

सांसद विद्युतवरण महतो ने उठाई थी मांग
नई रेल लाइन को मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है. जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो लंबे समय से इस रेल मार्ग की मांग रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों के सामने रखते रहे हैं. सांसद ने खास तौर पर बोड़ाम और पटमदा क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया था. उन्होंने ग्रामीणों को भी रेल संपर्क उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था.

आवागमन और रोजगार को मिलेगा फायदा
सांसद विद्युतवरण महतो के अनुसार, इस रेल लाइन के बनने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा. रेल संपर्क बढ़ने से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. साथ ही व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने कहा कि रेल लाइन से जुड़ने वाले क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी.

कम से कम विस्थापन पर दिया जोर
सांसद ने फाइनल लोकेशन सर्वे के दौरान आबादी वाले इलाकों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि रेल लाइन का ऐसा मार्ग तय किया जाना चाहिए, जिससे घरों और आबादी का विस्थापन कम से कम हो. सांसद ने इस मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !