Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur Rural News: हल्दीपोखर में लगातार बारिश से एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त, 3 जमींदोज, CO ने लिया संज्ञान, दिया गया तिरपाल

Jamshedpur Rural News: लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने हल्दीपोखर क्षेत्र में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. भारी बारिश के कारण करीब एक दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है. इनमें तीन घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं. घर गिरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है. लगातार बारिश के कारण कई कच्चे और कमजोर मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. तीन घर पूरी तरह गिर जाने से इन परिवारों को अपना आशियाना गंवाना पड़ा है. प्रभावित परिवार फिलहाल सुरक्षित जगह पर रहने को मजबूर हैं.

प्रशासन ने शुरू कराया नुकसान का आकलन
घटना की जानकारी मिलते ही पोटका की सीओ निकिता बाला ने मामले का संज्ञान लिया. प्रशासन की ओर से बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके.

प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराया
बारिश से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के तौर पर तिरपाल उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन की ओर से उन्हें जरूरी सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. सीओ निकिता बाला ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !