Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand News: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन खत्म होने पर कांग्रेस ने जताई खुशी, राहुल गांधी और सीएम हेमंत सोरेन को दिया श्रेय

Jharkhand News: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के खत्म होने की घोषणा का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है. पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना और बातचीत के जरिए समाधान निकालना लोकतंत्र को मजबूत करता है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि छात्रों का आंदोलन खत्म कराने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की पहल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है. सरकार ने भी छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की दिशा में पहल की. राकेश सिन्हा ने कहा कि आंदोलन का खत्म होना छात्रों की हार नहीं है. यह बातचीत के जरिए समाधान निकलने की जीत है. अब सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों से किए गए वादों को तय समय पर पूरा किया जाए.



उन्होंने कहा कि JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जानी चाहिए. छात्रों की मांगों को लेकर सरकार को आगे भी गंभीरता से काम करना होगा. कांग्रेस नेता ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चलाने वाले छात्रों को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्रों की एकजुटता ने सरकार का ध्यान भर्ती परीक्षाओं से जुड़े गंभीर सवालों की ओर खींचा है. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस आगे भी युवाओं की जायज मांगों को लेकर उनकी आवाज उठाती रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !