Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Ranchi News: छात्र आंदोलन खत्म होते ही कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सोनाल शांति बोलीं- राजनीतिक दुकानदारी पर लगा ताला

Ranchi News: छात्रों का आंदोलन खत्म होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होते ही भाजपा की राजनीतिक दुकानदारी भी बंद हो गई।


सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने आंदोलन को सरकार के खिलाफ मोड़ने और राज्य में तनाव का माहौल बनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते रहे।




छात्रों की मांगों पर सरकार ने लिए फैसले

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इनमें कुछ परीक्षाओं को रद्द करना, CID जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट और सेवानिवृत्त जज से जांच जैसे कदम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की मांगों और उनके भविष्य को गंभीरता से लिया। सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बाद भाजपा के पास आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आधार नहीं बचा।


भाजपा पर माहौल खराब करने का आरोप

सोनाल शांति ने भाजपा पर झारखंड को अशांत करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखकर लोकतांत्रिक आंदोलन का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार को अब लिए गए फैसलों को जल्द लागू करना चाहिए, ताकि युवाओं को भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !