Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur News: मानगो पुल से व्यक्ति ने स्वर्णरेखा नदी में कूदने का किया प्रयास, स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो पुल से बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद उसे समय रहते बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने मानगो बड़े पुल से नदी में छलांग लगाने का प्रयास किया था. प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत उसे रोक लिया और उसकी जान बचाई.


गौरतलब है कि फिलहाल स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. ऐसे में नदी में कूदने की कोशिश से बड़ा हादसा हो सकता था. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है. फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. उसने नदी में कूदने की कोशिश क्यों की, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !