Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Ranchi News: 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द होने पर छात्रों ने निकाली आभार यात्रा, सरकार और CM हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

Ranchi News: झारखंड सरकार द्वारा JSSC-CGL समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के बाद पिछले 26 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को राजधानी रांची में आभार यात्रा निकाली। यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।



आभार यात्रा के दौरान छात्रों ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को छात्रों ने कंधों पर उठाकर यात्रा में शामिल किया। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।


ढोल-नगाड़ों के बीच छात्रों ने मनाया जश्न

अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद छात्रों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर जश्न मनाया। खुशी में आतिशबाजी भी की गई। आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे अपने संघर्ष की बड़ी जीत बताया।


26 दिनों के आंदोलन के बाद जताया आभार

छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उनकी मांगों पर सरकार द्वारा लिया गया फैसला 26 दिनों तक चले आंदोलन के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला युवाओं के हित में है। आभार यात्रा के दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने इसे अपने आंदोलन की सफलता के रूप में मनाया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !