Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Adityapur News: आदित्यपुर में शराब के लिए पानी मांगने पर विवाद, आरोपी ने पत्थर से वार कर युवक का फोड़ा सिर, थाने में शिकायत दर्ज

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राममढ़ैया बस्ती (आदित्यपुर-1) में 19 अगस्त की देर रात शराब पीने के लिए पानी मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने विरोध करने पर पीड़ित युवक पर लगातार पत्थरों से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आदित्यपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

देर रात दुकान पर आकर की गाली-गलौज
पुलिस को सौंपी गई शिकायत पत्र के अनुसार, राममढ़ैया बस्ती निवासी संजय कुमार चौधरी ने बताया कि 19 अगस्त 2026 की रात करीब 1:00 बजे उनके घर सह दुकान के सामने स्थानीय निवासी करमु लोहार पहुंचा। आरोपी शराब पीने के लिए पानी मांगते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़ित के 26 वर्षीय पुत्र लव कुमार चौधरी ने उसे समझाने और घर वापस जाने का अनुरोध किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने सड़क पर पड़े पत्थरों से लव कुमार चौधरी के सिर पर लगातार वार करना शुरू कर दिया, जिससे उसका सिर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

घायल युवक को कराया गया सरकारी अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद देर रात करीब 1:30 बजे पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग आदित्यपुर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक लव कुमार चौधरी को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित संजय कुमार चौधरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी करमु लोहार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !