Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, हमलावरों ने दिव्यांग के दो बेटों का फोड़ा सिर, MGM में इलाजरत

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर-04 (ब्लॉक नंबर-09) में 19 अगस्त की रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई पुरानी रंजिश में मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। पीड़ित दिव्यांग व्यक्ति हरदेव सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, उनके दो बेटों पर विपक्षी पक्ष के कई लोगों ने हमला कर सिर पर गंभीर चोटें पहुंचाई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम (MGM) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने 20 अगस्त को सिदगोड़ा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

लिखित आवेदन के अनुसार, पीड़ित हरदेव सिंह ने पूर्व में निर्मल कौर, सुखवंत कौर, दलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, बलवीर कौर, सुरेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, कृपाल सिंह, मनजीत सिंह, जगकिरत सिंह, कुलदीप सिंह एवं हरदीप सिंह के विरुद्ध अदालत में परिवाद (C/1-1920/2026) दर्ज कराया था। अदालत के निर्देश पर 19 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे सिदगोड़ा थाने के पुलिस अधिकारी (सुशांत मुंडी व देवशरण महतो) मामले की जांच के लिए हरदेव सिंह के घर पहुंचे थे।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारियों के जांच कर लौटते ही, रात लगभग 9:15 बजे विपक्षी पक्ष के सुरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, समरजीत सिंह, कृपाल सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, सुखवंत कौर और बीणा राय ने एक षड्यंत्र के तहत हमला बोल दिया। आरोपियों ने हरदेव सिंह और उनके दोनों बेटों परमिंदर सिंह तथा जगविंदर सिंह की हत्या की नीयत से उनके सिर के पिछले हिस्से पर लगातार वार किया। इस हमले में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका फिलहाल एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !