Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand Assembly Bomb Threat: ईमेल से मिली झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षा सख्त

Jharkhand Assembly Bomb Threat: झारखंड विधानसभा को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजधानी में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.


धमकी मिलने के तुरंत बाद झारखंड जगुआर की बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) टीम विधानसभा पहुंची. टीम ने पूरे विधानसभा भवन और आसपास के इलाके की बारीकी से तलाशी ली.


काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन में हर हिस्से की जांच की गई. राहत की बात यह रही कि कहीं भी कोई बम, विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला.

घटना के बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. एहतियात के तौर पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है.

इस मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी ने रांची के विधानसभा थाना में FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि धमकी वाला ईमेल कहां से भेजा गया और इसे किसने भेजा. ईमेल के तकनीकी रिकॉर्ड और डिजिटल सोर्स की भी जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. धमकी की सच्चाई और इसके पीछे के आरोपी का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !