Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand High Court: JSSC CGL से नियुक्त अधिकारियों ने परीक्षा रद्द के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका की दाखिल

Jharkhand High Court: JSSC की परीक्षाओं और JSSC CGL के जरिए हुई नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद मामला अब झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है. CGL परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी पाने वाले कुछ नवनियुक्त अधिकारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की है.


अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं
याचिका दाखिल होने के बाद भी फिलहाल इसे हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है. याचिकाकर्ताओं की ओर से मामले पर जल्द सुनवाई की मांग की जाएगी. इसके बाद अदालत में सरकार के फैसले पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी.

अदालत का रुख इस मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. खासकर यह देखना होगा कि सरकार के फैसले से प्रभावित नवनियुक्त अधिकारियों को हाईकोर्ट से कोई राहत मिलती है या नहीं. याचिका दायर करने वालों में रमेश उरांव एवं अन्य शामिल हैं. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अर्पण मिश्रा और अंकित विशाल अदालत में उनका पक्ष रखेंगे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !