Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand Registry Server Down: राज्य के सभी 42 निबंधन कार्यालयों में सर्वर ठप, करोड़ों का राजस्व फंसा, लोग परेशान

Jharkhand Registry Server Down: झारखंड में जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री कराने वालों की परेशानी बढ़ गई है. राज्य के सभी 42 रजिस्ट्री कार्यालयों में पिछले कई दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या बनी हुई है. इसके कारण रजिस्ट्री का काम लगभग प्रभावित हो गया है. रजिस्ट्री कराने के लिए लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर काम नहीं करने की वजह से उनका काम पूरा नहीं हो पा रहा है. कई लोगों को बिना रजिस्ट्री कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है.

आमतौर पर राज्यभर के रजिस्ट्री कार्यालयों में हर दिन करीब 700 से 900 संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है. इससे सरकार को रोजाना करीब 3 से 5 करोड़ रुपये तक स्टांप शुल्क और दूसरे मदों से राजस्व मिलता है. सर्वर में आई खराबी का सीधा असर सरकारी खजाने पर भी पड़ रहा है. कई दिनों से रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने के कारण सरकार को रोजाना करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.

सर्वर की परेशानी के कारण बड़ी संख्या में आवेदन भी अटक गए हैं. लोगों को एक ही काम के लिए बार-बार रजिस्ट्री कार्यालय जाना पड़ रहा है. समस्या केवल जमीन की रजिस्ट्री तक सीमित नहीं है. जमीन से जुड़े कई दूसरे ऑनलाइन काम भी प्रभावित हो गए हैं. आवेदन जमा करने से लेकर उनके निपटारे तक की प्रक्रिया में लोगों को परेशानी हो रही है.



सबसे बड़ी समस्या यह है कि लोगों को यह साफ जानकारी नहीं मिल पा रही है कि सर्वर की तकनीकी खराबी कब तक ठीक होगी. ऐसे में रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के साथ-साथ सरकार के राजस्व पर भी इसका असर जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !