Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: JCECEB ने जारी किया पहले राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल, 25 अगस्त तक भरें चॉइस

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: NEET UG 2026 के जरिए झारखंड के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पहले राउंड की काउंसलिंग का नया शेड्यूल जारी किया है. अब छात्र 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसी तारीख तक कॉलेजों की चॉइस भरने और उसमें बदलाव करने का भी मौका मिलेगा. जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब अतिरिक्त समय है.

27 अगस्त से शुरू होगी सीट अलॉटमेंट
पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. यह प्रक्रिया 5 सितंबर तक चलेगी. सीट मिलने के बाद छात्र अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे. 

28 अगस्त से कॉलेज में एडमिशन
कॉलेज में दस्तावेज जांच और एडमिशन की प्रक्रिया 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी. छात्रों को तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में जाकर सभी जरूरी कागजात जमा करने होंगे.

इन निजी कॉलेजों की AIQ सीटें भी शामिल
इस काउंसलिंग में राज्य कोटा के साथ कुछ निजी मेडिकल कॉलेजों की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटें भी शामिल हैं. इनमें लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज (पलामू), नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज (सरायकेला-खरसावां), सिद्धो कान्हू मेडिकल कॉलेज (दुमका), बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (खूंटी) और वनांचल डेंटल कॉलेज (गढ़वा) शामिल हैं.

दिव्यांग छात्रों के लिए RIMS करेगा प्रमाण पत्र जारी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से MBBS, BDS और BHMS में दाखिले के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र RIMS रांची जारी करेगा. JCECEB ने बताया कि BHMS की सीटों का पूरा विवरण अभी स्वास्थ्य विभाग से नहीं मिला है. सीटों की जानकारी मिलने के बाद मेधा सूची के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.



दूसरे और तीसरे राउंड की तारीख बाद में
दूसरे, तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. MCC के निर्देश मिलने के बाद नया शेड्यूल जारी होगा. छात्रों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि 25 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जरूर पूरी कर लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !