Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने जल्द खुलासा किया है. पुलिस ने दानिश अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस ने पहले चोरी किया गया एक ऑटो रिक्शा भी उसकी निशानदेही पर बरामद किया है. बरामद मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05DF-4606 है. वहीं, बरामद ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05AG-7622 है.

मस्जिद के पास से चोरी हुई थी बाइक
मामला 20 अगस्त 2026 का है. कपाली ओपी क्षेत्र के डूमडुबी निवासी 27 वर्षीय मो. विक्की की मोटरसाइकिल बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से चोरी हो गई थी. शिकायत मिलने के बाद आजादनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में करीब 24 से 25 साल का एक युवक मोटरसाइकिल ले जाता दिखाई दिया. जांच के दौरान उसकी पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई.

चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आजादनगर थाना और कपाली ओपी की पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की. चेकिंग के दौरान नूर कॉलोनी रोड नंबर 30 के पास पुलिस ने दानिश अंसारी को पकड़ लिया. उस समय उसके पास चोरी की मोटरसाइकिल भी थी. पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में ऑटो चोरी की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने एक अन्य वाहन चोरी करने की बात भी स्वीकार की. उसने बताया कि हरिजन बस्ती दाईगुटू से एक ऑटो रिक्शा चोरी किया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया. इस ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर JH-05AG-7622 है.



आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दानिश अंसारी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं के करीब पांच मामले दर्ज बताए गए हैं. इनमें वर्ष 2020 का मानगो थाना मामला, वर्ष 2023 के सीतारामडेरा और आजादनगर थाना के मामले तथा वर्ष 2025 और 2026 के आजादनगर थाना के मामले शामिल हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !