Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Riya Sinha Jail Transfer: कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा चाईबासा से डालटनगंज जेल की जा रही शिफ्ट, परिजनों ने जताई सुरक्षा की चिंता

Riya Sinha Jail Transfer: कुख्यात सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को चाईबासा जेल से मेदिनीनगर सेंट्रल जेल ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस किसी मामले में उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है.

रिया सिन्हा की मां ने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि जेल ट्रांसफर के दौरान रिया के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है. परिजनों का आरोप है कि उन्हें रिया को दूसरी जेल ले जाने और अदालत में पेश करने की वजह की सही जानकारी नहीं दी जा रही है. उनका यह भी कहना है कि वकील को भी मामले से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

परिवार ने प्रशासन से रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें मामले की जानकारी देने की मांग की है. वहीं, जेल प्रशासन ने सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल इस मामले में कोई जानकारी साझा नहीं की है.



रिया को किस मामले में अदालत में पेश किया जाना है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. साथ ही, परिजनों की ओर से जताई गई आशंका की भी अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !