Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Bihar News: मुजफ्फरपुर के MSKB स्कूल में लगातार चोरी से भड़के छात्र, सड़क पर बेंच-डेस्क रखकर किया प्रदर्शन

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर के एमएसकेबी स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया. विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर बेंच-डेस्क रखकर सड़क जाम कर दी और पोस्टर लेकर नारेबाजी की. छात्रों ने चोरों की गिरफ्तारी और स्कूल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.


चोरी के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

मामला मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित महिला शिल्प कला भवन यानी एमएसकेबी स्कूल का है. स्कूल में लगातार चोरी की घटनाओं से नाराज छात्र शुक्रवार को एकजुट होकर सड़क पर उतर आए. विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की.


स्कूल के बाहर लगाया जाम

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्कूल की बेंच और डेस्क सड़क पर रख दिए. इसके बाद मुख्य मार्ग पर आवागमन रुक गया. हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर छात्रों ने नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने चोरी में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.


पहले पंखे और सामान हुए चोरी

बताया गया कि करीब तीन दिन पहले चोरों ने स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़ दिए थे. इस दौरान चार पंखे और अन्य सामान चोरी होने की जानकारी सामने आई थी. प्रधानाध्यापक ने नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद भी उसी रात स्कूल में दोबारा चोरी हो गई.


समर्सिबल मोटर भी चोरी

गुरुवार को पुलिस ने मामले में स्कूल कर्मियों का बयान दर्ज किया था. बताया गया कि उसी रात चोरों ने स्कूल परिसर से समर्सिबल मोटर भी चोरी कर ली. मोटर के ऊपर बना शेड भी क्षतिग्रस्त मिला. शुक्रवार सुबह स्कूल खुलने पर पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप मिली.

स्कूल में पहले से पंखों की कमी थी. समर्सिबल मोटर चोरी होने के बाद पानी की समस्या भी खड़ी हो गई. छात्रों का कहना था कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. उनके अनुसार, असामाजिक तत्व और नशेड़ी परिसर को लगातार निशाना बना रहे हैं.


प्राचार्य ने पुलिस पर उठाए सवाल

स्कूल के प्राचार्य प्रभात रंजन ने बताया कि परिसर की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा करीब छह महीने से टूटा हुआ है. उनके मुताबिक, इसी रास्ते से अपराधियों, जुआरियों और नशेड़ियों का परिसर में आना-जाना बना रहता है. प्राचार्य ने आरोप लगाया कि पुलिस को कई बार लिखित और मौखिक सूचना देने के बावजूद गश्त नहीं बढ़ाई गई. उन्होंने कहा कि पहली चोरी के बाद अगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की होती तो दोबारा चोरी की घटना नहीं होती.


डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल

छात्रों के प्रदर्शन के कारण सुबह मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों के साथ कई जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस गए. सूचना मिलने पर नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और स्कूल कर्मियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क से जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ. पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !