Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Seraikela News: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Seraikela: सरायकेला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी मामलों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को नियम के अनुसार जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कई विभागों से जुड़े मामले पहुंचे
जनता दरबार में UDID कार्ड, पंजी-2 में ऑनलाइन प्रविष्टि, म्यूटेशन रिवीजन और 1984 सिख दंगा पीड़ितों की क्षतिपूर्ति से जुड़े मामले सामने आए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना में आ रही परेशानियों को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया।

सड़क और नाली निर्माण की भी शिकायत
गम्हरिया जगन्नाथपुर में भुगतान से जुड़ी जांच, नवज्योति स्कूल के पास सड़क और नाली निर्माण का मामला भी जनता दरबार में पहुंचा। वहीं चौका-चाईबासा और कांड्रा-चांडिल सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर मरम्मत की मांग की गई।

भूमि माफिया और मूलभूत सुविधाओं का मामला
जनता दरबार में भूमि माफिया से जुड़ी शिकायत भी सामने आई। आदित्यपुर के वार्ड नंबर-1 में मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी। इसके अलावा आनंदपुर स्थित बाबा आश्रम के सौंदर्यीकरण से संबंधित आवेदन भी उपायुक्त के समक्ष दिया गया।

प्राथमिकता के आधार पर होगा शिकायतों का समाधान
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्राप्त मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !