Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 23 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। 22 अगस्त को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

23 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 23 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

छह जिलों में बारिश की चेतावनी
रविवार को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी झारखंड में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

24-25 अगस्त को भी असर
24 और 25 अगस्त को झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इसके बाद 26 और 27 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

बहारागोड़ा रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों में बहारागोड़ा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 33.7, सरायकेला में 34.5, डालटनगंज में 32.1 और रांची में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं रांची में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !