Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Dhanbad Coal Scam: धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी ने ED से मांगी 10 दिन की मोहलत, भाई और साले की एक महीने की अर्जी खारिज

Dhanbad Coal Scam: धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ईडी के सामने पेश होने के लिए 10 दिन का समय मांगा है. आरती सिंह ने ईडी को बताया है कि वह इस समय झारखंड से बाहर हैं. कोयला घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने हाल में छापेमारी की थी.

छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच के बाद ईडी ने एलबी सिंह की पत्नी, भाई और साले को पूछताछ के लिए समन भेजा था. आरती सिंह को 20 अगस्त को ईडी के सामने पेश होना था. लेकिन वह तय तारीख पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचीं. अब उन्होंने ईडी को आवेदन देकर 10 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है. आरती सिंह के इस आवेदन पर ईडी ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. ईडी की ओर से जल्द नई तारीख तय की जा सकती है.



इसके बाद आरती सिंह को पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा जा सकता है. वहीं, एलबी सिंह के भाई और साले ने भी ईडी से पेशी के लिए समय मांगा था. दोनों ने करीब एक महीने का समय देने का अनुरोध किया था. एक ने अपनी मां की बीमारी का हवाला दिया था. दूसरे ने अपने भाई की बीमारी को वजह बताया था. ईडी ने दोनों की ओर से मांगा गया एक महीने का समय स्वीकार नहीं किया. ईडी ने दोनों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए पेश होने का नया समन जारी किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !