Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Ranchi News: रांची के ब्लू पौंड में युवक के डूबने की आशंका, NDRF ने संभाला सर्च ऑपरेशन

Ranchi News: बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में एक युवक के डूबने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की पहचान धुर्वा निवासी साहिल के रूप में बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन, पर्स और सिगरेट का डिब्बा मिला। बरामद सामान के आधार पर युवक की पहचान साहिल के रूप में किए जाने की जानकारी सामने आई है।


NDRF टीम ने शुरू की तलाश, घटना की वजह स्पष्ट नहीं

युवक का पता लगाने के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम ब्लू पौंड में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और पानी के अंदर युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवक पानी में दुर्घटनावश डूबा या मामला आत्महत्या से जुड़ा है। दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, युवक का शव या कोई अन्य ठोस सुराग मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !