Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-05

Jamshedpur Sonari Rape Accused Arrested: 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।  


आरोपी सन्नी उर्फ साहिल बारी निर्मल नगर की बिलास बस्ती में किराए के मकान में रहता है। मूल रूप से वह चाईबासा के झींकपानी चढ़ाबासा का निवासी है।  


शुक्रवार को दिन में करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच आरोपी ने बच्ची के घर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। जब परिजन घर लौटे तो बच्ची की हालत देखकर घटना का अंदाजा लगाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।  

मामले की सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।  

स्थानीय नागरिकों ने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और मांग की है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !