Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Jamshedpur News: जाकिरनगर कब्रिस्तान के सामने जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत की मांग, सरयू राय ने PWD को लिखा पत्र

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड में जाकिरनगर कब्रिस्तान के मुख्य द्वार के सामने जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई गई है। विधायक सरयू राय ने इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत जल्द कराने का आग्रह किया है।


सरयू राय ने अपने पत्र में कहा है कि जाकिरनगर कब्रिस्तान के मुख्य द्वार के सामने सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। यह सड़क पूर्व में पथ निर्माण विभाग द्वारा ही बनाई गई थी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसका मरम्मती कार्य जनहित में अत्यंत आवश्यक हो गया है।

प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत का अनुरोध

विधायक ने पथ निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।


यह मांग ऐसे समय में सामने आई है जब जाकिरनगर कब्रिस्तान कमेटी और स्थानीय लोग भी मुख्य द्वार के सामने करीब 100 मीटर सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रशासन से मरम्मत की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी और गड्ढों के कारण जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाने में काफी परेशानी होती है। सरयू राय ने 19 अगस्त 2026 को जारी पत्र में इस सड़क की मरम्मत को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए विभाग से त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !