Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Seraikela News: सरायकेला NCORD बैठक में DC नीतिश कुमार सिंह ने अफीम की खेती और अवैध शराब पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Seraikela: सरायकेला समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) की बैठक हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, अफीम की खेती और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को रोकने की रणनीति पर चर्चा की गई.

अफीम की खेती वाले इलाकों पर विशेष नजर
उपायुक्त ने अधिकारियों को उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया, जहां पहले अफीम की खेती की सूचना मिल चुकी है. उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मिलकर संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें और वहां कार्रवाई के लिए कार्ययोजना तैयार करें. इसकी निगरानी एसडीओ और एसडीपीओ स्तर से की जाएगी.

अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी
उत्पाद विभाग को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. सड़क किनारे, हाट-बाजार, होटल और रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब बेचने या परोसने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया.

ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस की रहेगी नजर
पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने और मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया. एसपी ने जिले में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की जांच कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू, नगर आयुक्त आदित्यपुर एजाज अनवर, डीएसपी मुख्यालय, दोनों अनुमंडलों के एसडीओ और एसडीपीओ, डीपीआरओ अविनाश कुमार समेत सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !